एअर इंडिया की महिला पायलटों ने रचा इतिहास, नॉर्थ पोल क्रॉस कर बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट

नई दिल्ली. एअर इंडिया के इतिहास में पहली बार महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड दिया है। सबसे पहले महिला पायलटों की टीम ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरा और बाद में यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलुरु पहुंच गई। इस दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई। बताया जा रहा है, इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। लोकेशन की जानकारी खुद एयर इंडिया अपने ट्विटर हैंडल से समय-समय पर दे रहा था। बता दें कि कैप्टन जोया अग्रवाल इस ऐतिहासिक उड़ान का नेतृत्व कर रही हैं, को-पायलट के तौर पर जोया के साथ कैप्टन पापागरी तनमई, कैप्टन शिवानी और कैप्टन आकांक्षा सोनवरे हैं।
महिला पायलटों की एक टीम के इस कामयबी के लिए सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी ने भी ट्वीट किया, कॉकपिट में पेशेवर, टैलेंटेड और कॉन्फिडेंट महिला पायलटों ने एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है. वे नॉर्थ पोल से गुजरेंगी. हमारी नारी शक्ति ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
वहीं एअर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि, वेलकम होम हमें आप सभी (महिला पायलटों) पर गर्व है, हम AI176 के पैसेंजर्स को भी बधाई देते हैं, जो इस एतेहासिक सफर का हिस्सा बने।